बेड़ीनाग के महरी धर्मशाला में आमरण अनशन में बैठे लोग
- फोटो : अमर उजाला
महरी धर्मशाला में सड़क निर्माण की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे बसंत बल्लभ पाठक (55) को शुक्रवार रात नौ बजे अनशन स्थल से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया है। आमरण अनशन के पांचवें दिन चिकित्सकों के दल ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया था।
सीएचसी बेड़ीनाग के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धीरज पाटनी ने उनके स्वास्थ्य में गिरावट की बात कही थी। इस दौरान प्रशासन को लोगों का कड़ा विरोध झेलना पड़ा। इसके तुरंत बाद आमरण अनशन पर मान सिंह कार्की (65) बैठ गए। ग्रामीण हलियाडोब-ओखरानी-नाचनी मार्ग के शेष भाग की वित्तीय स्वीकृति और कार्य शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं।
शनिवार को अनशन स्थल पर हुई सभा में संघर्ष समिति के संयोजक देवीदत्त पाठक ने कहा कि रात में अनशनकारी को जबरन उठाना आंदोलन के दमन का प्रयास है। उन्होंने कहा कि आंदोलन तोड़ने के मंसूबे कामयाब नहीं होने दिए जाएंगे। शनिवार को धरने पर उमेश पाठक, जगदीश पाठक, एडवोकेट बसंत बल्लभ पाठक, हयात कार्की, घनश्याम पाठक, कमल पाठक आदि बैठे।