फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बारिश, ओलावृष्टि से ठंड बढ़ी

Fri, 07 Apr 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/नाचनी
विज्ञापन
तल्ला जोहार में ओलों की मार से नष्ट सब्जी पौध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में बारिश और ओलावृष्टि का क्रम शुक्रवार सुबह तक जारी रहा। बारिश के कारण जिले के सभी हिस्सों में तापमान में गिरावट आ गई है। मुनस्यारी की चोटियों पर हिमपात जारी है। इससे वहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ओलावृष्टि से तल्ला जोहार के गांवों में गेहूं, जौ, मसूर, चना की फसल के साथ फलों और सब्जियों को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित किसानों ने क्षति का आकलन करने और मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार मुनस्यारी तहसील में ओलावृष्टि का खासा असर रहा। समकोट, सैणरांथी, किमखेत, डोर, बला, चचना, बमनगांव, गिरगांव, गिनी, सेमली, नाचनी, क्वीटी, टिमटिया, नौलड़ा, बरा, धामीगांव में फसलों को भारी क्षति पहुंची है। लीची और आम के बौर ओलों की मार से गिर गए हैं। सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने तहसील प्रशासन के माध्यम से जिलाधिकारी को पत्र दिया है।

इधर, मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि शनिवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन बारिश की रफ्तार में अब कमी आ जाएगी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फिलहाल हिमपात की संभावना बनी रहेगी। इस कारण तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से इस बार खड़ी फसल को व्यापक क्षति पहुंची है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे में कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़-4.6 एमएम
बेड़ीनाग-11.0 एमएम
मुनस्यारी-36.0 एमएम
गंगोलीहाट-5.0 एमएम
डीडीहाट-7.0 एमएम
धारचूला-11.0 एमएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें