फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पर्वतीय क्षेत्र में बारिश से फसल और बागवानी को मिली राहत

Wed, 28 Jan 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नए साल की दूसरी बारिश से पर्वतीय क्षेत्र में सूख रही फसल और बागवानी को बड़ी राहत मिली है। अब खेतों में लंबे समय तक नमी रहने से उगी फसल की बढ़वार बेहतर होने की उम्मीद है। इससे सूखते जल स्रोतों को भी पुनर्जीवन मिलेगा।
विज्ञापन

वसंत पंचमी के दिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां बर्फबारी हुई वहीं निचले इलाकों में बारिश हुई। इसके बाद मंगलवार को अच्छी बारिश हुई है। बता दें कि पिछले साल अक्तूबर से दिसंबर तक बारिश नहीं होने से खेतों में रबी की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई थी। कुमाऊं मंडल में कृषि विभाग के नजरी सर्वे में फसलों को आठ से 22 फीसदी तक के नुकसान का आकलन किया गया था। शीतोष्ण फलों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा था।
अब सीजन में दूसरी बार की बारिश से खेतों को पर्याप्त नमी मिल गई है। इससे घाटी और ऊपरी क्षेत्रों में गेहूं समेत अन्य फसलों के बेहतर होने की उम्मीद है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि सर्दियों के सीजन में खेतों में पर्याप्त नमी रहेगी तो इससे पौध की बढ़वार अच्छी होती है। साथ ही तना भी मजबूत होता है और बालियां भी उन्नत बनती है। बीते मंगलवार की रात को रिमझिम बारिश होती रही। उधर अस्कोट क्षेत्र में भी झमाझम बारिश से किसानों के मायूस चेहरे खिल उठे हैं। मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी का कहना है कि फसलों की बढ़वार के लिए बारिश बेहद उपयुक्त है। उनका कहना है कि यह समय गेहूं की बढ़वार का है। खेतों में नमी होने से बढ़वार भी बेहतरीन होगी।
विज्ञापन

गुनगुनी धूप से खिले चेहरे
मंगलवार रात भर बारिश के बुधवार सुबह मौसम ने फिर करवट बदल ली। अचानक आसमान काले बादलों से घिर गया। इस दौरान झमाझम बारिश हुई। बाद में बारिश थम गई और 11 बजे बाद धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से निजात मिली। दोपहर में लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद उठाया।
विज्ञापन


कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ 20 मिलीमीटर
बेड़ीनाग 19.4 मिलीमीटर
बंगापानी 28 मिलीमीटर
गणाईगंगोली 17 मिलीमीटर
देवलथल 15 मिलीमीटर
गंगोलीहाट 16 मिलीमीटर
डीडीहाट 8.2 मिलीमीटर
धारचूला 25.2 मिलीमीटर
कनालीछीना 21.6 मिलीमीटर
तेजम 20 मिलीमीटर
थल 20 मिलीमीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें