सरयू नदी में रीवर राफ्टिंग का लुत्फ उठाते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला योजना के तहत पर्यटन विभाग जिले के 18 छात्र-छात्राओं को रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण दे रहा है। इसमें छात्र-छात्राओं को रिवर राफ्टिंग की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।
कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से सरयू नदी में संचालित रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण के तीसरे दिन छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षकों ने पैडलिंग, तैराकी आदि सिखाया। पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने कहा कि इस तरह के साहसिक प्रशिक्षण छात्र-छात्राओं को मजबूत बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षणार्थियों को आपदा प्रबंधन के गुर भी सिखाए जा रहे हैं। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं को योगासन भी सिखाए गए। इस मौके पर रिवर गाइड राजेंद्र सिंह, पदम सिंह, वेद प्रकाश भट्ट, अजय धामी, दीपक बिष्ट आदि थे।
उधर, पर्यटक आवास गृह में प्रशिक्षण ले रहीं छात्राओं ने पौधरोपण किया। इस दौरान रोशनी मेहता, पूजा भंडारी, मोनिका नगन्याल, कंचना रावल, नीमा महर, नेहा जोशी, अनीता, मनीषा आदि थीं।