फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर, निशुल्क अल्ट्रासाउंड के लिए चुका रहे एक हजार रुपये

Sat, 21 Feb 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला अस्सपताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष के बंद दरवाजे। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने के बजाय बिगड़ रही हैं। अब नई समस्या खड़ी हुई है रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से। पूरे जिले में एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर क्या गए इस सप्ताह अल्ट्रासाउंड शिविर ही नहीं लग सका। इस कारण गर्भवतियों ने निजी क्लिनिक में जाकर जांच कराई। जिला अस्पताल में निशुल्क होने वाले अल्ट्रासाउंड के लिए गर्भवतियों को 600 से 1000 रुपये चुकाने पड़े।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के अलावा जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नहीं हैं। ऐसे में गर्भवतियों के साथ ही अन्य मरीजों का अल्ट्रासाउंड करने की जिम्मेदारी एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट पर है। गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड के लिए महिला अस्पताल में सप्ताह में दो दिन बुधवार और शुक्रवार को निशुल्क शिविर लगता है।
रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से इस सप्ताह शिविर नहीं लगे जिससे गर्भवतियां परेशान हैं। गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, धारचूला, मुनस्यारी सहित जिले के अन्य हिस्सों से महिला अस्पताल पहुंची गर्भवतियों को निशुल्क जांच के लिए निजी क्लीनिकों में शुल्क देने के लिए मजबूर हैं। जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक अब अगले सप्ताह से ही जिला और महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड होंगे।
विज्ञापन

अन्य मरीज भी हो रहे परेशान
रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से जिला अस्पताल पहुंचे मरीज भी परेशान हो रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 550 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें से 60 से अधिक मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच की सलाह दी जाती है। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने से मरीजों को निजी क्लिनिक में अधिक शुल्क देकर जांच कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
बोले मरीज
पेट दर्द के इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे तो यहां अल्ट्रासाउंड जांच कराने की सलाह दी गई। रेडियोलॉजिस्ट न होने से निजी क्लिनिक में अधिक शुल्क देकर जांच करानी पड़ी। - किशन राम, बेड़ीनाग
जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने से दिक्कत हो रही है। मुझे अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी गई लेकिन रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिले। ऐसे में निजी क्लिनिक के चक्कर काटने पड़े और तब जाकर इलाज मिला। - हरीश सिंह, थल
रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से दिक्कत हो रही है। जल्द ही वह अवकाश से लौटेंगे जिसके बाद व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी। - डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें