फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एसी टेंपो ट्रैवलर में रखना होगा अतिरिक्त फर्स्ट एड बॉक्स और कूड़ेदान

Sat, 21 Feb 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में परिवहन निगम के टैंपो ट्रैवलर की जांच करते एआरटीओ। स्रोत : परिवहन विभाग
विज्ञापन
पिथौरागढ़। परिवहन विभाग ने पिथौरागढ़ डिपो से संचालित एसी टेंपो ट्रैवलर की जांच कर सुविधाओं को परखा। डिपो को इन वाहनों में अतिरिक्त फर्स्ट एड बॉक्स और कूड़ेदान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एआरटीओ अभिनव गहतोड़ी ने टीम के साथ टेंपो ट्रैवलर की जांच की। उन्होंने कहा कि सभी वाहनों के दस्तावेज वैध मिले। फायर उपकरण भी लगे मिले। उन्होंने कहा कि परिचालक के पास फर्स्ट एड किट उपलब्ध थी। उन्होंने कहा कि सभी वाहनों में अतिरिक्त फर्स्ट एड बॉक्स रखने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें कूड़ेदान भी जरूरी है। यदि घिसे टायरों से इन वाहनों का संचालन हुआ तो कार्रवाई होगी। दिल्ली रूट पर लंबा सफर होने से चालक के आराम करने की भी व्यवस्था जरूरी है। इसके लिए डिपो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर एआरएम रवि शेखर कापड़ी, फोरमैन दीपक ज्याला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें