डीडीहाट में लॉकडाउन के संबंध में निर्देश देते नोडल अधिकारी जीवन सिंह धर्मशक्तू। संवाद न्यूज एजे
- फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कोरोना से निपटने के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी जीवन सिंह धर्मशक्तू ने विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व उप निरीक्षकों को बाहर से गांवों में आए लोगों की सूची बनाने के निर्देश दिए गए।
लोगों के बगैर मेडिकल के बकरे काटे जाने की शिकायत पर उन्होंने कहा कि मीट की दुकानें यदि खुली मिलेंगी तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से एक जगह एकत्र होकर नमाज नहीं पढ़ने को कहा। इस पर अंजुमन कमेटी के इदरीश अहमद ने बताया कि नमाज पढ़ने वाले कक्ष में ताला लगा दिया गया है। साथ ही लोगों से अपने घरों में ही नमाज पढ़ने को कहा गया है। धर्मशक्तू ने जरूरतमंदों के लिए खाना बनाने में स्वच्छता और सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा। तहसीलदार एमसी पालीवाल ने मैदानी क्षेत्रों से घरों को आए लोगों की सूची बनाकर प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सब्जियों की ओवर रेटिंग की शिकायत पर पालिका प्रशासन को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में ईओ बुद्धिबल्लभ पलड़िया, डायट के प्राचार्य डीसी सती, डॉ. वीएस मेहरा समेत व्यापारी आदि मौजूद रहे।