फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि ने लकड़ी की नई पुलिया बनाई

विज्ञापन
मुनस्यारी में लकड़ी की पुलिया तैयार करते मजदूर। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी के सुरिंगगाड़ से गोरीपार को जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर नई लकड़ी की अस्थायी पुलिया बना दी है। मुनस्यारी के सुरिंगगाड़ से गोरीपार क्षेत्र को जोड़ने वाला पुल 2018 की आपदा में टूट गया था। इसके बाद लकड़ी की पुलिया बनाई गई थी। यह पुलिया तीन दिन पूर्व हुई बारिश के कारण टूट गई थी। इससे गोरीपार सहित उच्छैती में राशन सप्लाई बंद हो गई थी। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इतना ही नहीं घोड़े खच्चरों से इस रास्ते ही ढिलम, कुल्थम, फल्याटी, उग्राली आदि गांवों के लोगों का आवागमन भी बंद हो गया था। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद एडीएम भगत सिंह फोनिया ने लोनिवि को पुल निर्माण के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को लोनिवि के अवर अभियंता महेश राम ने मौके पर पहुंचकर लकड़ी की पुलिया लगवाई। इसके बाद आवागमन सुचारु हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें