फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के खिलाफ धरना दिया

विज्ञापन
प्राधिकरण के विरोध में पिथौरागढ़ गांधी चौक पर धरना देते लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों ने विकास प्राधिकरण के विरोध में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर जनता का शोषण करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गांधी चौक में आयोजित धरने में वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से गठित विधायकों की एक कमेटी ने विधानसभा अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंपी हैं। बगैर जनता की रायशुमारी और सर्वे के रिपोर्ट बनाई गई है। कहा कि जनता इस सर्वे रिपोर्ट का विरोध करती है। प्राधिकरण से जनता को सुविधाएं मिलनी चाहिए थीं लेकिन इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह महर ने कहा कि प्राधिकरण को समाप्त करने तक आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि सीमांत के प्रहरियों को प्राधिकरण पलायन को विवश कर रहा है। कहा कि जनता का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना देने वालों में कैलाश पुनेठा, उमेद सिंह बिष्ट, जगदीश प्रसाद, मनोज जोशी, जगदीश कलौनी, महादेव भट्ट, चंद्रप्रकाश पुनेड़ा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें