फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोलीहाट में 400 रुपये में खरीद रहे 500 लीटर पानी

विज्ञापन
गंगोलीहाट में जल संस्थान के टैंकर से पानी भरने के लिए लगी कतार। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
गंगोलीहाट लिफ्ट पेयजल योजना का ट्रांसफार्मर फिर फुंक गया। इससे क्षेत्र में दसवें दिन भी पानी की आपूर्ति प्रभावित रही। जल संस्थान ने कुछ इलाकों में टैंकरों से पानी बांटा। होटल मालिकों सहित तमाम व्यापारियों को प्राइवेट टैंकरों से 400 रुपये में 500 लीटर पानी खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिजली गिरने से दस दिन पूर्व गंगोलीहाट को आपूर्ति करने वाली सालीखेत पंपिंग योजना का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। जल संस्थान ने इसके लिए बाहर से तकनीशियन बुलाए थे। टीम ने सोमवार को ट्रांसफार्मर को ठीक कर दिया था। इसके बाद पानी लिफ्ट करते समय रात आठ बजे ट्रांसफार्मर फिर फुंक गया। इससे दसवें दिन भी पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। मंगलवार को भी जल संस्थान ने रोज की तरह टैंकरों से पानी बांटा। टैंकरों का पानी केवल सड़क किनारे रहने वाले लोग ही भर पा रहे हैं। सड़क से दूर रहने वाले लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी जुटाना पड़ रहा है।
इधर लगातार दस दिन से पानी की आपूर्ति बंद होने से व्यापारी भी परेशान हैं। नगर के होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों सहित अन्य व्यापारियों को प्राइवेट टैंकरों से पानी भरना पड़ रहा है। प्राइवेट टैंकरों से 400 रुपये में 500 लीटर पानी उपलब्ध किया जा रहा है। जल संस्थान के जेई रूपेश आर्या ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर को रिपेयर करने का काम शुरू कर दिया है। शीघ्र ही सुधार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें