फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाना पांडेय में शराब बंद कराने के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करती छाना पांडेय क्षेत्र की महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। महिला मंगल दल छाना पांडेय से जुड़ी महिलाओं ने क्षेत्र में शराब बंद कराने के लिए जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि गांव में शराब तस्करी हो रही है।
विज्ञापन

इस अवैध कारोबार को बंद कराने के लिए वह कई जगह मांग कर चुकी हैं। इस कारण उनके साथ अभद्रता की जा रही है। शराब की बिक्री रोकने के लिए उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
महिला मंगल दल अध्यक्ष निर्मला पांडेय के नेतृत्व में शुक्रवार को 16 किमी दूर डीएम कार्यालय पहुंची महिलाओं ने नारे लगाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कुछ लोग कच्ची शराब बना कर बेचते हैं। अंग्रेजी शराब की भी तस्करी करते हैं।
विज्ञापन

नशे में चूर अराजक तत्व कई बार आम लोगों से भी उलझ जाते हैं। इससे क्षेत्र में अराजकता बढ़ गई है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में बिक रही शराब पर अंकुश लगाने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर महिलाओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में सुनीता, रेखा, हेमा, सीता, माया, हिमंती देवी, पुष्पा देवी, सावित्री, कलावती देवी, कलावती आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें