फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकम्मी हो गई मोदी सरकार हर युवा है बेरोजगार ऊपर से महंगाई की मार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी के विरोध दोपहिया वाहनों को धकेलकर किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम होने के बाद भी सरकार देश में मूल्य वृद्धि कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ कॉलेज रोड पर एकत्र होकर नारे लगाए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में आए दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। इससे महंगाई आसमान छू रही है।
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से यातायात, राशन, सब्जी तेल सभी के दाम चरम पर है। इससे आम आदमी की कमर टूट चुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आगामी विधान सभा चुनाव से पहले अधिक से अधिक राजस्व जनता से वसूलना चाहती है।
विज्ञापन

कांग्रेस नगर महासचिव आशीष सुरकाली और विवेक पंत ने कहा कि मोदी सरकार में युवा बेरोजगार हैं। ऊपर से सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं रख रही है।
कांग्रेस नेता निशांत उप्रेती और नगर सचिव अंकित गड़कोटी ने कहा कि मोदी सरकार हम दो हमारे दो की सरकार है। सिर्फ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है। प्रदर्शन करने वालों में त्रिभुवन बिष्ट, दीपक रावत, दीपक बिष्ट, राशिद, दीपक वल्दिया, सुमित, प्रताप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें