फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने पीएमजीएसवाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मदकोट (पिथौरागढ़)। मदकोट से फाफा सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता ठीक न होने से आक्रोशित लोगों ने पीएमजीएसवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है। समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में लोगों ने प्रशासन और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा पीएमजीएसवाई की मदकोट-फाफा सड़क निर्माण कार्य में डामरीकरण के लिए गोरी पार (भटकुरा) में पत्थर की जगह मिट्टी बिछाई जा रही है। सड़क में नालियां भी नहीं बनाई जा रही हैं।
इससे सड़क का सारा पानी लोगों के घरों और खेतों में जा रहा है। सड़क के नीचे ऊपर दीवारें भी नहीं लगाई गई हैं। भूस्खलन होने से लोगों के खेत खिसक रहे हैं।
विज्ञापन

निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई तो मुनस्यारी तहसील में उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में केदार सिंह, खड़क सिंह, चंद्र सिंह, उमेद सिंह, लक्ष्मण सिंह, नारायण सिंह, इंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें