फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चामी मल्ला, बासानी भैसकोट में भी शराब का विरोध

Sun, 05 Apr 2026 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। सीमांत जिले में शराब के खिलाफ महिलाएं और जन प्रतिनिधि लगातार मुखर हो रहे हैं। अब चामी भैसकोट, मल्ला भैसकोट और बासानी भैसकोट में महिला मंगल दल के साथ ही पंचायत प्रतिनिधि भी शराब के विरोध में आगे आए हैं।
विज्ञापन

महिला मंगल दल अध्यक्ष नीमा शाही, प्रधान चामी खिला मेहरा, प्रधान मल्ला भैसकोट कमला देवी, प्रधान बासानी विमला देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला देवी ने अपने-अपने गांवों को शराब मुक्त करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि गांवों की दुकानों में शराब बेचने, किसी भी सामाजिक समारोह में शराब परोसने और शराब पीकर गांव में शांति भंग करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की जाएगी। उन्होंने सभी ग्रामीणों से इसमें सहयोग करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

इस मौके पर दीपा देवी, लीला देवी, नंदी देवी, मंजू शुभम शाही आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें