फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देब सिंह डसीला के नाम पर आजाद चौक

विज्ञापन
डीडीहाट में आजाद बूबू की मूर्ति का अनावरण करते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट नगर के सुभाष वार्ड में आजाद हिंद फौज के सिपाही एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. देव सिंह डसीला की स्मृति में आजाद चौक स्थापित किया गया। इस दौरान स्व. डसीला की मूर्ति का लोकार्पण भी किया गया।
विज्ञापन

सुभाष जयंती आयोजक मंडल ने बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता संग्राम समारोह आयोजित किया। एसडीएम केएन गोस्वामी की अध्यक्षता में तहसील क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल ने स्व. देव सिंह डसीला की प्रतिमा का लोकार्पण कर मूर्तिस्थल को आजाद चौक का नाम देने की घोषणा की। पालिकाध्यक्ष कमला ने कहा कि देश के लिए समर्पित सेनानियों ने क्षेत्र का मान बढ़ाया है। कार्यक्रम में जीजीआईसी डीडीहाट के एनएनसी कैडेटों ने सलामी परेड की। बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सम्मान कार्यक्रम में नगर से सटे गांव हाट थर्प के शहीद मान सिंह भंडारी एवं गजेंद्र सिंह भंडारी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। शहीदों की स्मृति में पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में मनोज साह, संजय पंत, कुसुम जोशी, कुंडल कन्याल, तारा दत्त गुरुरानी, दीवान भंडारी, जीवन डसीला, महेश डसीला, पंकज डसीला, लता डसीला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें