फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं से जूझ रहे मड़मानले, दोबांस क्षेत्र

Thu, 25 Oct 2018 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
खस्ताहाल खर्कदौली-गाड़गांव सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मूनाकोट विकास खंड का मड़मानले, दोबांस क्षेत्र कई समस्याओं से जूझ रहा है। यहां बीएसएनएल टावर लगे होने के बावजूद सिग्नल की दिक्कत के चलते लोगों को मोबाइल सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र में एटीएम नहीं होने से लोग परेशान हैं।

विज्ञापन


विकासखंड के अंतर्गत दोबांस, कुनकटिया, धोलीकांडा, बथौली, बारमों, गलात, कटियानी, गाड़गांव, चिरानी, मड़मानले, मुनाबे समेत कई गांव हैं। इनमें से कुछ गांव तो नेपाल सीमा से लगे हैं। क्षेत्र की आबादी चार हजार से अधिक है। जिला मुख्यालय से 70 किमी दूर इन गांवों में संचार सुविधा के लिए बीएसएनएल की ओर से मड़मानले और चौपाता में मोबाइल टावर लगाए गए हैं।

बावजूद इसके सिग्नल न होने से संचार सेवा का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ना धामी ने बताया कि बीएसएनएल अधिकारियों को कई बार समस्या के बारे में बताया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मड़मानले में एसबीआई का एटीएम लगाने के लिए विधायक विशन सिंह चुफाल की ओर से लीड बैंक अधिकारी को पत्र लिखा गया, लेकिन अब तक इसमें भी कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


बदहाल है लछैर-गाड़गांव सड़क
पिथौरागढ़। लछैर से गाड़गांव तक करीब 10 किमी सड़क हैं। इस सड़क का कुछ हिस्सा पूर्व में मंडी परिषद ने बनाया। इस सड़क से ग्राम पंचायत गाड़गांव, खर्कदौली, सेठीगांव, सिराड़ी आदि गांवों के ग्रामीण आवागमन करते हैं, लेकिन खर्कदौली से गाड़गांव तक सड़क बहुत ही खराब है। चढ़ाई में वाहन के चढ़ने पर सवारियों को उतरना पड़ता है अन्यथा जान का जोखिम रहता है। पिछले वर्ष इस सड़क पर हुए हादसे में चार-पांच लोगों की जान गई थी। सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ना धामी ने बताया कि कई स्थान पर सड़क की चौड़ाई तीन मीटर भी नहीं है। सड़क पर हमेशा दुर्घटनाओं की आशंका रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें