फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजंग में महाकाली नदी पर अस्थायी पुल तैयार

Thu, 25 Oct 2018 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
महाकाली नदी में बने नजंग पुल से सामान लेकर आते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नजंग में भारत और नेपाल के बीच महाकाली नदी पर अस्थायी पुल का निर्माण पूरा हो गया है। साथ ही इस पुल से आवाजाही शुरू हो गई है। अब नेपाल में लगभग डेढ़ किमी मार्ग की मरम्मत की जानी बाकी है। जल्द ही माइग्रेशन पर गए ग्रामीण इस पुल से घोड़े-खच्चर और भेड़ों के साथ लौट सकेंगे।

विज्ञापन


सीमा के लिए सड़क निर्माण के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था, जबकि आपदा से लखनपुर और नजंग में पुल बह गए थे। माइग्रेशन पर व्यास घाटी के सात गांवों में गए ग्रामीणों के लौटने के लिए मार्ग नहीं होने और उच्च हिमालयी क्षेत्र में ठंड बढ़ने से समस्या बढ़ती जा रही थी। स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा नेपाल प्रशासन के सहयोग से लखनपुर और नजंग में महाकाली नदी पर पुल बनाने का काम शुरू किया गया।

नजंग में भी पुल बनकर तैयार हो गया है। अब व्यास घाटी के ग्रामीण नजंग से नेपाल के रास्ते होते हुए लखनपुर में भारत में प्रवेश करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार नेपाल में भी ध्वस्त मार्ग की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। नेपाल में अब केवल डेढ़ किमी मार्ग को दुरुस्त किया जाना शेष है। इस मार्ग की मरम्मत होते ही ग्रामीणों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें