फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रख्यात भू-वैज्ञानिक पद्म भूषण प्रो. खड़ग सिंह वल्दिया के निधन से शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रख्यात भू-वैज्ञानिक पद्मश्री एवं पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित प्रो. खड़ग सिंह वल्दिया के निधन से सीमांत जिले में शोक की लहर है। कई स्थानों पर लोगों ने श्रद्धांजलि सभा में उनकी ओर से किए गए कार्यों को याद किया।
विज्ञापन

बुधवार को जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी में हुई शोक सभा में एकेडमी के निदेशक और पहल संस्था के वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. अशोक कुमार पंत ने प्रो. वल्दिया के साथ के अपने स्मरण साझा किए। यहां एकेडमी की प्रबंध निदेशक कंचनलता पंत, प्रधानाचार्य मीनू पंत, देवाशीष पंत, राजेंद्र बोहरा, सुनीता रावत, बेला भट्ट, विजेंद्र पटियाल, एनबी भट्ट, हेम पांडे, दीपक वल्दिया, प्रकाश चंद, केसी कसनियाल, बीएस सामंत, भूपेंद्र नगरकोटी सहित कई लोग मौजूद रहे।
प्रो.वल्दिया के शिष्य रहे केमिस्ट महेश पंत ने भी दुख जताया। इधर नगर पालिका पिथौरागढ़ में भी प्रो. केएस वल्दिया को श्रद्धांजलि दी गई। पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने उनके निधन को देश के लिए बड़ी क्षति बताया। इस मौके पर सभी सभासद और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें