प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पदक विजेता पिथौरागढ़ के खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार के मायापुर स्टेडियम में 10 से 13 अक्तूबर तक खेली जा रही राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन प्रियांशु लाखा ने 600 मीटर सब जूनियर वर्ग दौड़ में जिले को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। इसी वर्ग में प्रीति धारियाल ने कांस्य पदक जीता है। प्रियांशु सरस्वती शिशु मंदिर नया बाजार तो प्रीति न्यू बियरशीबा स्कूल में पढ़ती हैं। विण विकासखंड के दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि कई लोगों ने खुशी जताई है।
विण ब्लॉक के खेल समन्वयक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने हरिद्वार से फोन पर बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने दोनों खिलाड़ियों को पदक दिए। जिला खेल समन्वयक जितेंद्र वल्दिया, जिला सह समन्वयक निर्मल भट्ट, विण समन्वयक देवेंद्र सिंह बिष्ट, विक्रम भंडारी, प्रदीप बिष्ट, राजेश उप्रेती, गोकुल पंत, रवींद्र पांडे आदि ने कहा कि प्रियांशु और प्रीति ने जिले का नाम रोशन किया है। न्यू बियरशीबा स्कूल के निदेशक एडवोकेट भुवन भाकुनी ने प्रियांशु और प्रीति को बधाई दी है।