फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सड़क के किनारे खड़े नहीं होंगे निजी वाहन

Tue, 06 Feb 2018 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
डीडीहाट में प्रशासन की ओर से बुलाई बैठक में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सड़कों के किनारे अपने वाहनों को पूरा दिन खड़ा करके जाम की स्थिति पैदा करने वालों पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। ऐसे वाहन जो पूरे दिन मुख्य मार्ग के किनारे खड़े रहते हैं, उनका चालान काट कर गाड़ी को सीज किया जाएगा।

विज्ञापन


एसडीएम वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में हुई सहभागिता बैठक में लोगों ने नगर में अक्सर लगने वाले जाम का मामला उठाया। लोगों ने कहा कि कई वाहन मालिक पूरे दिन अपनी दुकानों और घरों के आगे निजी वाहनों को खड़ा कर देते हैं। इससे सड़क पर चलने वाले वाहनों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम ने पुलिस को ऐसे वाहनों को चिन्हित कर उन्हें मुख्य मार्ग से बाहर खड़ा करवाने के निर्देश दिए। बैठक में लीकेज पाइप लाइनों का पानी लगातार सड़क पर बहते रहने, हाट वन पंचायत के अंतर्गत आने वाले जंगलों में महिलाओं द्वारा अवैध रूप से पेड़ों को काटने का मुद्दा भी उठाया गया।

इसके अलावा बरसात से पहले बंद पड़े स्क्रबरों को खुलवाने, तहसील में बनने वाले प्रमाण पत्रों को समय पर बनवाने, नगर में बाइपास सड़क का निर्माण, कूटाचौरानी गांव में विद्युतीकरण करवाने, टैक्सी स्टैंड का निर्माण पूरा करवाने, विकास कार्य के लिए पत्थरों के खदान की अनुमति देने, थल से डीडीहाट को बन रही पेयजल योजना को जल्दी पूरा करने, डीडीहाट से मुनस्यारी तक सड़क निर्माण करवाने सहित कई मामले बैठक में उठाए गए। सभी मामलों में जल्द कार्रवाई की बात एसडीएम ने कही। बैठक में तहसीलदार आईबी मल्ल, थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, एमसी पालीवाल, आरएस चौहान, लोकेश भड़, मनोज साह, दुर्गा खड़ायत, पुष्पा देउपा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें