फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे शंकर

Tue, 06 Feb 2018 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पैराग्लाइडिंग पायलट शंकर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पंचगनी में 12 से 18 फरवरी तक हो रही कैटेगरी-2 लेबल की अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में भारतीय रेंकिंग में 11वें स्थान पर काबिज उत्तराखंड पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के सचिव शंकर सिंह प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन एशियन कॉटीनेंटल पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन और नेपाल ऐरो स्पोर्ट्स एसोसिएशन कर रहा है।

विज्ञापन


गंगोलीहाट निवासी उत्तराखंड पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के सचिव शंकर सिंह ने बताया कि एशियन गेम्स में पैराग्लाइडिंग को पहली बार शामिल किया गया है। उन्होंने अक्तूबर 2017 में प्रतियोगिता को उत्तराखंड में कराने के लिए पर्यटन विभाग से संपर्क किया, इस संबंध में बैठक भी हुई, लेकिन पर्यटन विभाग की उदासीनता के चलते प्रतियोगिता उत्तराखंड में नहीं हो सकी।

शंकर सिंह वर्ष 1994 से बिना किसी सरकारी मदद के इस खेल को उत्तराखंड में पहचान दिलाने की दिशा में काम कर रहे हैं। कुमाऊं एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी, मनीष कसनियाल, भूपेंद्र रावल, बासू पांडे, चंचल प्रसाद, राजेंद्र सिंह, पद्म सिंह, सुरेंद्र पंवार आदि ने शंकर सिंह को शुभकामना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें