प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहाड़ी उत्पादों के मुरीद हैं। पीएम मोदी ने कई बार अपने मन की बात कार्यक्रम में इस बात का जिक्र भी किया है. पीएम पिथौरागढ़ में महिला समूहों की ओर से बनाए गए अंजीर (बेड़ू) की चटनी और मड़ुवे के बिस्कुटों की तारीफ कर चुके हैं।
सुंदर पहाड़ और सुंदर पहाड़ी उत्पादों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुरीद हैं। वह अपने मन की बात कार्यक्रम में पिथौरागढ़ में महिला समूहों की ओर से बनाए गए अंजीर (बेड़ू) की चटनी और मड़ुवे के बिस्कुटों की तारीफ कर चुके हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि जिला प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ता उन्हें कुमाऊंनी उत्पाद भेंट कर सकता है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की हर पसंद का ध्यान रखना चाहते हैं। कुछ दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थल में महिला समूहों की ओर से बनाए गए मड़ुवे के बिस्कुट और पूर्व डीएम डॉ. आशीष चौहान की पहल पर तैयार किए अंजीर (बेड़ू) के उत्पादों का मन की बात में जिक्र कर सराहना कर चुके हैं।
कुछ समय पूर्व सीएम पुष्कर सिंह धामी भी दिल्ली में प्रधानमंत्री को पहाड़ी उत्पाद भेंट कर चुके हैं। प्रधानमंत्री ने भी अमेरिका दौरे के दौरान उत्तराखंड में उत्पादित होने वाला चावल अमेरिका के राष्ट्रपति को भेंट किया था। जानकारों का मानना है कि प्रधानमंत्री को कुमाऊनी उत्पाद भेंट किए जाएं तो इनको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सकती है।
प्रदर्शनी में दिखेंगे कुमऊंनी उत्पाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिथौरागढ़ भ्रमण के दौर कुमाऊनी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इनमें मड़ुवा, झिंगोरा, अंजीर से बने उत्पाद, मुनस्यारी का राजमा, गहत सहित कई अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
40 हजार महिलाएं जुड़ी हैं स्वयं सहायता समूहों से
जिले में 4500 स्वयं सहायता समूह हैं। इन समूहों से 40 हजार महिलाएं जुड़ी हैं। जिले में अगर पीएम पहाड़ी उत्पादों की भेंट को स्वीकार करते हैं तो पहाड़ की मेहनतकश महिलाओं का हौसला बढ़ेगा।