बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आठ फरवरी को रामलीला मैदान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन की तैयारियों के लिए मंगलवार को लोनिवि के अतिथि गृह में बैठक की गई। निर्णय लिया गया कि सात फरवरी को नगर में बाइक रैली निकाली जाएगी।
आरएसएस के जिला प्रचारक गणेश ने बताया कि हिंदू सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। स्कूली बच्चों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। बताया कि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने अधिकाधिक लोगों से सम्मेलन में आने की अपील की है। इससे पूर्व सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। वहां कार्यक्रम संयोजक मनीष पंत, गोविंद खाती, करम राम, डीआर टम्टा, त्रिलोक खाती, मंजू बाफिला, प्रियंका पंत, दीपक धानिक, विनोद पंत, चारू पंत, धीरज रौतेला, किरन मियान, महेश पंत, जीवन पंत आदि थे। संवाद