फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड के लिए भटक रहीं हैं गर्भवतियां और मरीज

Mon, 19 Oct 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में दम तोड़ती स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से मरीजों के साथ ही गर्भवतियां भी परेशान हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि मरीज और गर्भवतियां बीते एक सप्ताह से अल्ट्रासाउंड के लिए भटकने के लिए मजबूर हैं। हालात यह है कि गर्भवतियों को निशुल्क अल्ट्रासाउंड के लिए निजी अस्पतालों में अधिक शुल्क देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीते 13 अक्तूबर से जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर हैं। इन्हीं रेडियोलॉजिस्ट पर जिले के मरीजों और गर्भवतियों की जांच की जिम्मेदारी है। रेडियोलॉजिस्ट न होने से जिला और महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ठप हैं। जिले के किसी भी सीएचसी में रेडियोलॉजिस्ट न होने से हर रोज दूर-दराज से रोजाना 120 से अधिक मरीज और गर्भवतियां अल्ट्रासाउंड के लिए जिला और महिला अस्पताल पहुंच रही हैं।
रेडियोलॉजिस्ट न होने से उन्हें खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी अस्पताल में गर्भवतियों का निशुल्क अल्ट्रासाउंड होता है। रेडियोलॉजिस्ट न होने से गर्भवतियों को मजबूर होकर निजी अस्पताल में अधिक शुल्क देकर जांच करानी पड़ रही है। वहीं मरीज भी निजी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मजबूर हैं तब जाकर उन्हें इलाज मिल रहा है।
विज्ञापन


महिला अस्पताल में आज नहीं लगेगा अल्ट्रासाउंड शिविर
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल प्रबंधन ने गर्भवतियों की दिक्कत को देखते हुए बुधवार और शुक्रवार को महिला अस्पताल में शिविर लगाकर अल्ट्रासाउंड करने का निर्णय लिया है। जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट पर गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड करने की जिम्मेदारी है। रेडियोलॉजिस्ट 23 अक्तूबर तक अवकाश पर हैं। ऐसे में बुधवार को महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड शिविर नहीं लगेगा और गर्भवतियों को निजी अस्पतालों पर निर्भर रहना होगा। संवाद
-
रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर होने से अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद हैं। वह जल्द अवकाश से लौटेंगे और जांच शुरू होगी। -डॉ. डीपी सिंह, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें