फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: टनकपुर से पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस में चार चेयर कार बढ़े

Mon, 19 Oct 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और सुविधा बढ़ाने के लिए रेलवे ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। टनकपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली इस ट्रेन में अब चार नए साधारण चेयर कार कोच जोड़ दिए गए हैं जिससे इनकी कुल संख्या आठ से बढ़कर 12 हो गई है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अधीक्षक नारायण सिंह के अनुसार, इस ट्रेन में पहले कुल 12 कोच (8 साधारण और 4 वातानुकूलित चेयर कार) थे लेकिन यात्रियों के भारी दबाव को देखते हुए अब कुल कोचों की संख्या बढ़ाकर 16 कर दी गई है। इससे त्योहारी सीजन और सामान्य दिनों में सफर करने वाले यात्रियों को आसानी से सीटें उपलब्ध हो सकेंगी और भीड़-भाड़ से राहत मिलेगी।
यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह 11:20 बजे टनकपुर से दिल्ली के लिए रवाना होती है। ट्रेन में यात्रा करने के लिए पहले से आरक्षण (बुकिंग) कराना अनिवार्य है। कोचों की संख्या बढ़ने से टनकपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली रूट पर अधिक सुगम और आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें