फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेव से कोरोना के खात्मे की दुआ

विज्ञापन
पिथौरागढ़ घंटेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्घाल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़/चंपावत/टनकपुर। सावन के पहले सोमवार को कोरोना महामारी के बीच मंदिरों में महादेव के मंत्रों की गूंज रही। मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग के तहत लोगों ने पूजा कर कोरोना खात्मे की प्रार्थना की।
विज्ञापन

घंटाकरण स्थित घंटेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही मास्क पहने भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचते रहे। नगर क्षेत्र के रई, घुपौड़, पितरौटा, पुराना बाजार और सेरादेवल मंदिर में भी शिव के जयकारे गूंजे। पुराना बाजार मंदिर के पुजारी विनोद पांडेय ने बताया कि सच्चे मन से शिव पूजा करने वाले की मनोकामना पूर्ण होती है। थल के बालेश्वर मंदिर, कनालीछीना के ध्वज मंदिर सहित अस्कोट, डीडीहाट, गंगोलीहाट, बेरीनाग के प्रमुख मंदिरों में लोगों ने शिव पूजा की।
चंपावत में बालेश्वर, डिप्टेश्वर, ताड़केश्वर, मल्लाड़ेश्वर, सप्तेश्वर, भागेश्वर, सप्तेश्वर, हरेश्वर आदि शिवालयों में भक्तों ने पूजा की। बालेश्वर मंदिर के महंत भैरव गिरी, प्रकाश गिरी ने बताया कि श्रद्धालुओं ने सामाजिक दूरी का ध्यान रखा। पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों ने हर आने जाने वाले श्रद्धालुओं ब्यौरा रजिस्टर में दर्ज किया। वहीं टनकपुर में पंचमुखी महादेव और मुक्तेश्वर महादेव मंदिरों के अलावा सैलानीगोठ, छीनीगोठ और ज्ञानखेड़ा के शिव मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा रहा। संवाद

थल शिव मंदिर में सावन के पहले सोमवार में पूजा अर्चना करते श्रद्घालु। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें