धारचूला के बलुवाकोट में नदी किनारे गिरी जीप।
- फोटो : PITHORAGARH
धारचूला के बलुवाकोट के पास पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से एक जीप काली नदी के किनारे गिर गई। इस दुर्घटना में जीप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
रविवार की शाम को नया बस्ती निवासी सचिन कुमार (22) पुत्र भूपेंद्र जीप चलाकर धारचूला से बलुवाकोट आ रहा था। इसी दौरान पहाड़ी से बोल्डर की चपेट में आने से जीप सैकड़ों फीट नीचे नदी किनारे गिर गई।
इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सचिन को निकालकर पहले धारचूला सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसकी स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कनालीछीना से गए 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। संवाद