फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कोट अमोड़ी और दियूरी में 15 घंटे ठप रही बिजली

Thu, 20 Aug 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। विकासखंड के पाल बिलौन क्षेत्र के कोट अमोड़ी और दियूरी में 11 केवी विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से करीब 15 घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। इस अचानक आए बिजली संकट के कारण दोनों ग्राम पंचायतों की 10 हजार से अधिक आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, उन्हें पूरी रात अंधेरे में ही गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को अमोड़ी क्षेत्र में अचानक 11 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली का तार और ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया था जिससे विद्युत सप्लाई ठप हो गई। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से बच्चों की पढ़ाई लिखाई बाधित हुई, वहीं इन्वर्टर और मोबाइल चार्जिंग जैसी रोजमर्रा की जरूरतें भी प्रभावित रहीं। इससे व्यापारिक और घरेलू कामकाज पर भी बुरा असर पड़ा।

सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम की तकनीकी टीम ने लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया। कड़े संघर्ष और करीब 15 घंटे की लंबी मशक्कत के बाद आखिरकार दोपहर के समय बिजली आपूर्ति सुचारु की जा सकी जिसके बाद ग्रामीणों ने चैन की सांस ली। इस संबंध में एसडीओ आयुष चंद ने बताया कि कोट अमोड़ी के पास लाइन पर पेड़ गिरने से फाॅल्ट आया था जिसे युद्ध स्तर पर ठीक कराकर बिजली सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें