बंगापानी (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से एक मकान खतरे में आ गया। जानकारी के मुताबिक भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ तो रेखा देवी के आवासीय मकान को खतरा पैदा हो गया है। प्रभावित परिवार ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। जिला पंचायत सदस्य भावना दानू ने प्रशासन से जल्द सुरक्षात्मक कार्य कर प्रभावित परिवार को राहत पहुंचाने की मांग की है।