फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भटेड़ी-कटयानी सड़क पर गड्ढे दे रहे हादसों को दावत

Thu, 20 Nov 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। ग्वांली से मजिरकांडा होते हुए भटेड़ी और कटियानी को जोड़ने वाली सड़क की हालत काफी खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं जिससे दुर्घटनाओं को आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

भटेड़ी निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह गोबाड़ी का कहना है कि ग्वांली से भटेड़ी के पास तक सड़क लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आती है और भटेड़ी से कटियानी तक की सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत आती है। नरेंद्र सिंह गोबाड़ी सहित अन्य ग्रामीणों ने संबंधित विभागों से जल्द से जल्द सड़क ठीक करने की मांग की है।
इधर, पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता दौलत चंद ने कहा कि भटेड़ी से कटियानी सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत आती है। अगर मरम्मत कार्य कहीं पर भी शेष है तो उसे जल्द से जल्द ठीक कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें