फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एनएच की सड़कों पर पॉटहोल और पैचवर्क शुरू

Sun, 12 Jul 2026 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। गड्ढामुक्त सड़क अभियान और मानसून के दौरान यातायात को निर्बाध बनाए रखने के राष्ट्रीय राजमार्गों पर पॉटहोल और पैचवर्क का कार्य युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। सड़क पर बने गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों का भराव कंक्रीट से किया जा रहा है।
विज्ञापन

एनएच के अधिशासी अभियंता, विभोर गुप्ता ने बताया कि डीएम के निर्देशों पर पॉटहोल्स का कंक्रीट से भराव कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मानसून की परिस्थितियों को देखते हुए मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जा रहा है। बता दें कि खटकना पुल से लेकर कोतवाली क्षेत्र तक जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

गड्ढों में भरा पानी राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भी मुसीबत बना हुआ था। दो पहिया वाहन सवारों के रपटने का खतरा बना हुआ था।
डीएम मनीष कुमार ने समस्या को गंभीरता से लिया और एनएच को गड्ढे भरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता लोगों और यात्रियों को आवागमन को राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुविधाजनक बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें