फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीहाट जिले की मांग को पीएम और सीएम को पोस्टकार्ड भेजेंगे बच्चे

विज्ञापन
वेदा पब्लिक स्कूल के बच्चों की ओर से डीडीहाट जिले को अस्तित्व में लाने के लिए लिखे गए पोस्टकार्ड। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट जिले की मांग को लेकर एक अक्तूबर से डीडीहाट रामलीला मैदान में होने वाले आमरण अनशन को बच्चों ने भी समर्थन दिया है। क्षेत्र के बच्चे पीएम और सीएम को तीन हजार से अधिक पोस्टकार्ड भेजकर डीडीहाट जिले को अस्तित्व में लाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

डीडीहाट जिला बनाओ संघर्ष समिति के सदस्य लवि कफलिया ने बताया कि संघर्ष समिति के माध्यम से हर स्कूल में पोस्टकार्ड पहुंचाए जा रहे हैं। स्कूली बच्चे डीडीहाट जिले की वर्षों पुरानी मांग और 15 अगस्त 2011 को घोषित हुए डीडीहाट जिले को अभी तक जिले का दर्जा नहीं दिए जाने का जिक्र करते हुए पीएम मोदी और सीएम धामी को रोजाना पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे।
वेदा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रवींद्र जेठी ने बताया कि उनके स्कूल से 100 से अधिक पोस्टकार्ड भेजे गए हैं। संघर्ष समिति ने एक अक्तूबर से जिले को लेकर चलने वाले आमरण अनशन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। समिति आमरण अनशन में बैठने वालों की सूची बना रही है।
विज्ञापन

जिला आंदोलन को चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति का समर्थन
पिथौरागढ़। डीडीहाट जिले के लिए एक अक्तूबर से शुरू होने वाले आंदोलन को राज्य आंदोलनकारी समिति का भी समर्थन मिला है। राज्य आंदोलनकारी के समिति के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी का कहना है कि एक अक्तूबर से डीडीहाट जिला बनाने और छूटे हुए राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण करने के लिए प्रदर्शन किया जाएगा।
गुरुरानी ने कहा कि घोषणा के बावूजद डीडीहाट जिला नहीं बन पाया है। आंदोलनकारियों ने एक लड़ाई राज्य बनाने के लिए लड़ी थी अब दूसरी लड़ाई जिला बनाने के लिए लड़नी होगी।
कहा कि डीडीहाट जिला संघर्ष समिति के आंदोलन को एक अक्तूबर से राज्य आंदोलनकारी पूर्ण समर्थन करते हैं। डीडीहाट के प्रसिद्ध मलयनाथ के मंदिर परिसर में पौधरोपण के साथ आंदोलन को पूरा समर्थन कंधे से कंधा मिलाकर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें