फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़-चंपावत में एक छत के नीचे आई डाक सेवाएं

Tue, 22 May 2018 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के हेड पोस्ट ऑफिस में नई योजना का शुभारंभ करते जीसी भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिथौरागढ़-चंपावत में डाक विभाग की सभी सेवाएं मंगलवार से एक छत के नीचे आ गई हैं। दोनों जिलों में डाकघरों की 28 शाखाओं को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी इंटीग्रेशन प्रोजेक्ट से जोड़ दिया गया है। इस प्रणाली से शाखाओं के आंतरिक कामकाज में सुगमता होगी। वहीं, उपभोक्ताओं को एक ही छत के नीचे सभी सेवाओं का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


मंगलवार से पिथौरागढ़ मंडल के दोनों जिलों की सभी शाखाएं नई प्रणाली से जुड़ गई। डाक सेवाओं के आधुनिकीकरण के तहत अब नेटवर्क इंटीग्रेशन, कोर बैंकिंग, कोर इंश्योरेंस सेवाएं एक छत के नीचे आ गई हैं। इसके तहत सभी शाखाओं को सेंट्रल सर्वर से जोड़ दिया गया है। मंडल अधीक्षक जीसी भट्ट ने बताया कि पिथौरागढ़ की 21, जबकि चंपावत की सात शाखाओं को नई प्रणाली से जोड़ा जा चुका है। मंगलवार से नए साफ्टवेयर पर काम शुरू हो गया है। डाक विभाग 19 मई से इस कवायद में जुटा था।

देहरादून से आई विशेषज्ञों की टीम ने चार दिन की मेहनत के साथ नए साफ्टवेयर को स्थापित किया। उन्होंने बताया कि अब सभी शाखाओं में उपभोक्ता डाक सेवाओं का एक साथ लाभ उठा सकते हैं। उपभोक्ता डाक प्रेषण के साथ ही सभी सेवाओं की लाइव जानकारी हासिल कर सकते हैं। नई प्रणाली के लागू होने के बाद शाखाओं मेें कर्मचारियों की समस्या से भी निजात मिलेगी। इस दौरान सहायक अधीक्षक जेएस बोरा, चरण सहाय, रवि मित्तल, हीरा सिंह दानू आदि अधिकारी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें