डीडीहाट(पिथौरागढ़)। डीडीहाट जिले की घोषणा को 15 साल पूरे होने पर क्षेत्र के लोगों ने जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले 15 पौंड का केक काटा।
लोगों ने कहा कि राज्य गठन के बाद अब तक अस्तित्व में आई किसी भी सरकार ने नया जिला बनाने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई। सिर्फ हवाई घोषणाओं में डीडीहाट को जिला बना दिया।
कहा कि लंबे समय से प्रदेश की सत्ता में काबिज भाजपा सरकार भी जिला गठन के लिए गंभीर नहीं है। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संगठन, बार एशोसिएशन, व्यापार संघ सहित कई संगठनों के लोग शामिल रहे। संवाद