फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चार पार्किंग आएंगी अस्तित्व में, जाम से मिलेगी निजात

Sat, 12 Apr 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। इस साल सीमांत जिले में चार बड़ी पार्किंग अस्तित्व में आएंगी। बेड़ीनाग, गंगोलीहाट के साथ ही नगर में इन पार्किंग का निर्माण हो रहा है। 39.64 करोड़ रुपये से ये पार्किंग धरातल पर उतरेंगी तो क्षेत्र की सड़कों में जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के जाखनी में बीते वर्ष 5.56 करोड़, कृष्णापुरी में 20.43 करोड़ रुपये से पार्किंग का निर्माण शुरू हुआ। बेड़ीनाग के छलौड़ी में 7.24 तो गंगोलीहाट के हाटकालिका में 6.41 करोड़ रुपये से पार्किंग को धरातल पर उतारने की पहल शुरू हुई। इस वर्ष इन पार्किंगों के निर्माण का लक्ष्य तय है। कार्यदायी संस्था के मुताबिक तय समय पर पार्किंग का निर्माण पूरा होगा। जाखनी में बनने वाली पार्किंग में 69, कृष्णापुरी में 172, बेड़ीनाग में 53 और हाटकालिका में बनने वाली पार्किंग में 74 वाहन पार्क होंगे। बेड़ीनाग, गंगोलीहाट में हर साल देश के कई हिस्सों से हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। यहां पार्किंग बनने से स्थानीय वाहन चालकों के साथ ही पर्यटकों को खासी राहत मिलेगी। संवाद
जिला मुख्यालय की सड़कों पर जाम से मिलेगी मुक्ति
पिथौरागढ़। नगर में हर रोज जिले के कई हिस्सों से चार हजार से अधिक वाहन पहुंचते हैं लेकिन इसके सापेक्ष सिर्फ 450 वाहनों की पार्किंग है। ऐसे में पर्याप्त पार्किंग नहीं होने से सड़कों पर वाहन खड़े करना चालकों की मजबूरी बना है जो आए दिन जाम का कारण बन रहे हैं। जाखनी और कृष्णापुरी में बनने वाली पार्किंग में 241 वाहन पार्क हो सकेंगे। सड़कों से वाहन हटेंगे तो जाम की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

गंगोलीहाट, बेड़ीनाग में पार्किंग का निर्माण चल रहा है। उम्मीद है तय समय पर इनका निर्माण कार्य पूरा होगा। पार्किंग बनने से यातायात व्यवस्था मजबूत होगी।
विज्ञापन

गिरीश जोशी, एई, आरडब्लूडी, गंगोलीहाट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें