फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बदहाल अस्पतालों के भवन अब जल्द ही नए रूप में नजर आएंगे

Fri, 20 Jun 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के बदहाल अस्पतालों के भवन अब जल्द ही नए रूप में नजर आएंगे। शासन से मंजूरी मिलने के बाद इन स्वास्थ्य भवनों के मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के बेड़ीनाग अस्पताल, केंद्रीय औषधि भंडार, सल्ला उपकेंद्र, गौचर स्वास्थ्य केंद्र, एएनएम प्रशिक्षण केंद्र बड़ालू, रोड़ीपाली, जाखपुरान, सिंघाली, ईग्यारदेवी, सेलधार, बिद्युल, विनकोट, बलतड़ी, गंगोलीहाट, झूलाघाट, दिग्तोली, चहज, नागौर, पव्वाधार और मुनस्यारी जैसे इलाकों के अस्पतालों के भवनों की हालत बेहद खराब है। कहीं इन भवनों में बरसात के दिनों में छत टपकने की समस्या बनी थी तो कहीं दीवारों से पेंट उखड़ गया था। इससे अस्पताल भवन बदहाल हो गए थे। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इन भवनों के सुधारीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। सभी 22 अस्पतालों और उपकेंद्रों की मरम्मत का कार्य आगामी दो माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। जिन अस्पताल भवनों की छत पुरानी हो चुकी है उन भवनों की छत, खिड़कियाें, दरवाजों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा चहारदीवारी का भी सुधार होगा। मानसून से पहले यह कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डाॅ. एसएस नबियाल, सीएमओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें