फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीहाट, मुनस्यारी, धारचूला में मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमांत जिले में तीसरे चरण के लिए बुधवार (आज) वोट डाले जाएंगे। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों में पहुंच गई हैं। तीनों ब्लॉक के कुल 115487 वोटर गांव की सरकार चुनेंगे।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में डीडीहाट, धारचूला और मुनस्यारी की 232 ग्राम पंचायत, 104 क्षेत्र पंचायत और 12 जिला पंचायत की सीटों के लिए बुधवार को मत डाले जाएंगे। डीडीहाट ब्लॉक में 29624, मुनस्यारी में 39058 और धारचूला में 46805 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डीडीहाट में ग्राम पंचायत की 71, क्षेत्र पंचायत की 27 और जिला पंचायत की तीन सीटों के लिए मतदान होगा। मुनस्यारी में ग्राम पंचायत की 99, क्षेत्र पंचायत की 37 और जिपं की चार सीटें हैं। धारचूला में ग्राम पंचायत की 62, क्षेत्र पंचायत की 40 और जिपं की पांच सीटों के लिए सुबह आठ से सायं पांच बजे तक मतदान होगा।
मतदान के लिए धारचूला में 96, मुनस्यारी में 105 और डीडीहाट में 73 स्थल बनाए गए हैं। तीनों ब्लॉकों के लिए 274 मतदान पार्टियां बनाई गई हैं। इनमें से 107 सोमवार को रवाना हो गई। शेष 167 पार्टियों को मंगलवार को रवाना किया। उधर डीडीहाट में सुबह साढ़े दस बजे उप जिलाधिकारी केएन गोस्वामी और आरओ जीवन सिंह धर्मशक्तू ने शेष 57 पार्टियों को रवाना किया। गोस्वामी ने बताया कि संवेदनशील मतदान केंद्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी भी तरह की अराजकता करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

डीडीहाट में 18 संवेदनशील मतदान केंद्र
डीडीहाट। आरओ जीवन सिंह धर्मशक्तू ने बताया कि विकास खंड में 18 संवेदनशील मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें हाटथर्प, सिरौली, ननपापो, खोली चर्मा, दुर्लेख, बग्जीबाला, सत्याल गांव, विनायक, भैंस्यूड़ी, बोराबुंगा, दूनाकोट, कौली कन्याल, गराली, खेतार कन्याल, हुनेरा, कुणिया, चुपड़ाखेत, तिलाड़ी और बांकू शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें