फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम चरण में डीडीहाट, मुनस्यारी, धारचूला में हुआ मतदान

विज्ञापन
धारचूला के बूंदी मतदान केंद्र में मतदान के लिए कतार में खड़ी महिला मतदाता। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के तहत बुधवार को डीडीहाट, मुनस्यारी और धारचूला विकासखंड में मतदान संपन्न हुआ। डीडीहाट में 62.12 प्रतिशत मतदान हुआ। वर्ष 2014 के चुनाव में डीडीहाट में 68.2 प्रतिशत मत पड़े थे। मुनस्यारी में 67.81 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछले चुनाव में मुनस्यारी विकासखंड में 70.4 प्रतिशत मतदान हुआ था। वर्ष 2014 के पंचायत चुनाव में धारचूला में 65.4 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन

तीनों विकासखंडों में सुबह 8 बजे से ही मतदाताओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी। पहले दो घंटे में 10 बजे तक डीडीहाट में 14.71 प्रतिशत, मुनस्यारी में 15.43 प्रतिशत, धारचूला में 12.02 प्रतिशत मतदान हुआ था। शाम 4 बजे तक डीडीहाट में 58.15 प्रतिशत, मुनस्यारी में 62.60 प्रतिशत और धारचूला में 55.45 प्रतिशत मतदान हुआ था। डीडीहाट में 29623 , मुनस्यारी में 39058 और धारचूला ब्लॉक में कुल मतदाताओं की संख्या 46805 है। चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. वीके जोगदंडे ने शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न होने पर सभी कार्मिकों को बधाई दी है।
शाम 5 बजे खुले झूलापुल
धारचूला। पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदान से 48 घंटे पहले बंद किए भारत-नेपाल को जोड़ने वाले अंतराष्ट्रीय झूलापुलों को बुधवार शाम 5 बजे आवागमन के लिए खोल दिया गया। चुनाव को देखते हुए धारचूला, जौलजीबी, बलुवाकोट और रावती नाले में बने झूलापुल को 14 अक्तूबर की शाम 5 बजे बंद कर दिया गया था। बुधवार शाम 5 बजे से 6.30 तक इन पुलों पर आवाजाही हुई। शाम 6.30 बजे नियत समय पर झूलापुल बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें