फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमान सेवा मामले पर सीबीआई के पूर्व एडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई के पूर्व एडिशनल डायरेक्टर नरेंद्र सिंह खड़ायत ने बार-बार बाधित हो रही विमान सेवा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर हेरिटेज कंपनी से करार समाप्त करने और नैनीसैनी से हिंडन एयरपोर्ट के लिए शीघ्र 41 सीटर विमान सेवा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि ढाई दशक के इंतजार के बाद पिथौरागढ़ के नैनीसैनी हवाई पट्टी से विमान सेवा शुरू हुई। लेकिन बार-बार विमान सेवा बाधित होने से सीमांत के लोग स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं। पत्र में कहा कि नैनीसैनी एयरपोर्ट से पहले देहरादून और पंतनगर के लिए विमान सेवा संचालित की गई।
विमान में तकनीकी खराबी के कारण लंबे समय तक हवाई सेवा बंद रखी गई। अब हिंडन के लिए एकमात्र नौ सीटर विमान से ही हवाई सेवा का संचालन किया जा रहा था। तकनीकी खराबी आने से यह सेवा भी पिछले तीन दिन से बंद कर दी है। उन्होंने पुराने नौ सीटर विमान का संचालन अव्यवहारिक बताते हुए नयी कंपनी से करार करने और शीघ्र 41 सीटर विमान सेवा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

आज साप्ताहिक अवकाश के कारण बंद रहेगी विमान सेवा
पिथौरागढ़। नौ सीटर विमान में तकनीकी खराबी आने से नैनीसैनी-हिंडन के बीच हवाई सेवा लगातार तीसरे दिन भी बाधित रही। विमान के नहीं आने से हिंडन एयरपोर्ट जाने के लिए लिए टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को काफी मायूसी का सामना करना पड़ा। बता दें कि 11 अक्तूबर से यह सेवा शुरू हुई थी। जो 13 तारीख तक निर्बाध रूप से चली। विमान से सफर करने के इच्छुक यात्रियों को अब बसों और टैक्सियों में सफर करना पड़ रहा है। कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को विमान सेवा का संचालन साप्ताहिक अवकाश होने से बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें