फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, डीडीहाट, धारचूला, बेड़ीनाग के शहरी मतदाता होंगे विधानसभा चुनावों में निर्णायक

विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर(फाइल) - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के नगरीय हिस्से में पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, डीडीहाट, धारचूला, बेड़ीनाग के शहरी मतदाता विधानसभा चुनावों में निर्णायक होंगे। वर्ष 2018 के अनुसार जिले की पांच नगर निकायों में 48775 मतदाता हैं। ऐसे में प्रत्याशी नगरीय मतदाताओं को रिझाने के लिए तमाम तरह के प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में हुए निकाय चुनाव में चार सीटों में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की थी। वर्ष 2018 में हुए निकाय चुनाव में सीमांत जिले की पिथौरागढ़, डीडीहाट, धारचूला, गंगोलीहाट में भाजपा के प्रत्याशियों ने मैदान मारा था। एकमात्र बेड़ीनाग सीट में भी कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी थी। यहां निकाय चुनाव में टिकट बंटावारे के बाद नाराज कांग्रेस नेता ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़कर जीत दर्ज की थी। विस चुनाव में अब कुछ ही समय शेष बचा हुआ है। समय कमी के चलते प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। राजनीतिक पार्टियों शहरी मतदाताओं को रिझाने के लिए तमाम तरह के प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

निकाय - कुल मतदाता
पिथौरागढ़- 33691
डीडीहाट- 3137
धारचूला- 3796
बेड़ीनाग- 4004
गंगोलीहाट- 4147
नोट- आंकड़े 2018 निकाय चुनाव के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें