मतदान केंद्रों को रवाना होती पोलिंग पार्टियां।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। 14 फरवरी को होने वाले मतदान से दो दिन पहले शनिवार को दूरस्थ क्षेत्रों के लिए 142 पोलिंग पार्टियां को चुनाव सामग्री के साथ एलएमएस पीजी कालेज पिथौरागढ़ से रवाना हुए।
शनिवार को धारचूला विधानसभा क्षेत्र के लिए 68, डीडीहाट विधानसभा के लिए आठ, पिथौरागढ़ विधानसभा के मतदान केंद्रों के लिए 42 और गंगोलीहाट विधानसभा के लिए 24 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि चारों विधानसभा की 600 पोलिंग पार्टियों में से अभी तक 160 पार्टियों को रवाना किया जा चुका है। पास वाले मतदेय स्थलों की 440 पोलिंग पार्टियों को रविवार को भेजा जाएगा।
बूथों के लिए रवाना होने से पूर्व पोलिंग कर्मियों ने पोस्टल बैलेट से मतदान भी किया। साथ ही सभी पार्टियों के मोबाइल नंबर पीडीएमएस में रजिस्ट्रेशन किया गया। सभी पोलिंग पार्टियों से अपने गंतव्य के लिए जाते और लौटते समय ईवीएम, वीवीपैट और चुनाव सामग्री का विशेष ध्यान रखने के निर्देश और निर्धारित स्थलों पर ही रात्रि विश्राम करने के निर्देश दिए।