फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: खाई में गिरे ग्रामीण को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Mon, 23 Jun 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। घाट क्षेत्र में एक व्यक्ति पैरापिट से गहरी खाई में गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। रविवार देर शाम घाट पुलिस चौकी पुलिस को फंताड़ा रोड से किसी व्यक्ति के खाई में गिरने की सूचना मिली। चौकी प्रभारी जितेंद्र सोराड़ी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फंताड़ा निवासी केदार सिंह खाई में घायल पड़ा था।
विज्ञापन

पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। रेस्क्यू करने वालों में हेड कांस्टेबल नंदन सिंह रावत, कांस्टेबल उमेश चंद्र सती, मटेला गांव निवासी ललित सिंह मेहता, लक्ष्मण सिंह मेहता, इंदर सिंह भंडारी और नरेंद्र सिंह मेहता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें