फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात बज रहे डीजे को पुलिस ने बंद कराया

Sun, 16 Apr 2017 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीजे बंद कराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विवाह आदि आयोजनों में देश की सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन हो रहा है। डीजे संचालक देर रात तक कानफाड़ू संगीत बजाकर लोगों की नींद में खलल डाल रहे हैं। शनिवार रात लोगों की शिकायत पर पुलिस ने दो स्थानों पर डीजे बंद कराया।
विज्ञापन


रात दस बजे के बाद बैंड, डीजे बजाने पर सर्वोच्च न्यायालय की रोक है, लेकिन इस जिले में कहीं पर भी इसका पालन होता नहीं दिखाई दे रहा है। शादी, विवाह और अन्य पारिवारिक समारोहों में लोग आस, पड़ोस रहने वाले लोगों की नींद में खलल डाल रहे हैं। रात के एक-दो बजे तक कानफाड़ू संगीत जबरन बजाया जा रहा है। कानून व्यवस्था की रखवाली करने वाले महकमे सुप्रीमकोर्ट के आदेशों का पालन कराने की दिशा में गंभीर नहीं दिखाई देते। शनिवार रात कोतवाली से लगे एक घर के साथ ही चिमस्यानौला मोहल्ले में एक घर में डीजे बजाने की समयावधि बीतने के बाद भी जोर की आवाज में डीजे बजता रहा। लोग इंतजार करते रहे डीजे बंद नहीं हुआ।

इसके बाद कुछ जागरूक लोगों ने रात करीब साढ़े दस बजे इसकी जानकारी फोन पर कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन पुलिस हरकत में नहीं आई। इसके बाद रात 10.40 बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल को इसकी सूचना दी गई तो उनके निर्देश पर करीब 11.20 बजे थाने के पास बज रहा डीजे पुलिस ने बंद कराया। दल-बल के साथ जाकर रात 11.40 बजे चिमस्यानौला मोहल्ले में डीजे बंद कराया। तब कहीं इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली। सीमांत यूथ मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील खत्री ने कहा कि रात 10 बजे के बाद संगीत बजाने पर प्रतिबंध का पूर्णतया पालन कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें