फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन सीमा पर जल्द खुलेंगी पुलिस चौकियां : एडीजी

विज्ञापन
एडीजी प्रशासन अमित सिन्हा चीन सीमा से लगे ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एडीजी प्रशासन अमित सिन्हा ने भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा का निरीक्षण किया। उन्होंने सीमा से लगे ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान गुंजी में निर्माणाधीन थाने का भी निरीक्षण किया। एडीजी ने कहा कि सीमांत में पर्यटन गतिविधियां बढ़ रही हैं शीघ्र ही नई पुलिस चौकियां खोलने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एडीजी प्रशासन ने गुंजी थाने में तैनात पुलिस कर्मियों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने पुलिस कर्मियों को समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। एडीजी ने आदि कैलाश और ओम पर्वत के भी दर्शन किए। उन्होंने कहा कि सीमांत में पर्यटन गतिविधियां काफी बढ़ी हैं। जल्द नई पुलिस चौकियां स्थापित करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।
एडीजी ने पुलिस कर्मियों को आर्मी, एसएसबी, आईटीबीपी, आईबी, स्पेशल ब्यूरो, एलआईयू के साथ समन्वय बनाकर सीमा पर क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसएचओ धारचूला कुंवर सिंह रावत, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस दूरसंचार प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष गुंजी मनोज कुमार आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें