पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट परिसर से युवाओं को बाहर खदेड़ते एडीएम। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
लोग सुबह सात बजे से ही दुकानों में लाइन में लग गए। लोगों ने आटा, दाल, चावल, चीनी, नमक से लेकर छोटी मोटी जरूरत का सारा सामान खरीदा। नगर के साथ ही मोहल्लाें की दुकानों में भी काफी भीड़भाड़ रही। मैदान से आपूर्ति अनियमित होने के कारण फल और सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। सुबह 10 बजे बाद पिथौरागढ़ की सड़कों पर पुलिस वाहन के सायरन गूंजने लगे। इसके साथ ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। जिला अस्पताल या मेडिकल स्टोरों तक जाने वाले मरीजों या तीमारदारों को भी पुलिस की पूछताछ का सामना करना पड़ा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। सिल्थाम, बैंक रोड, लिंठ्यूड़ा चौराहा, स्टेशन आदि जगहों पर बेवजह सड़कों पर घूमने वाले लोगों पर पुलिस ने लाठियां भांजी। कोतवाल ओमप्रकाश ने लोगों से नियमों का पालन करने का अनुरोध किया। कलक्ट्रेट में भी वाहनों के लिए पास बनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बार-बार समझाने के बाद भी परिसर से नहीं जाने पर एडीएम आरडी पॉलीवाल ने डंडा पकड़कर युवकों को भगाया। लॉक डाउन की व्यवस्थाएं देखने के लिए डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे, एसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने नगर का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से कर्फ्यू का पालन करने की अपील की है।
फोटो- 25पीटीएच 02पी, 03पी, 04पी, 05पी -
पिथौरागढ़ के टकाना रोड में लॉकडाउन का उल्लंघन करते युवकों पर लाठियां भांजते कोतवाल। संवाद न्यूज- फोटो : PITHORAGARH