फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपालियों के लिए खड़ा हुआ रोजी रोटी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/झूलाघाट/धारचूला। देश के ज्यादा राज्यों में लॅाकडाउन के बाद नेपाली श्रमिकों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। नेपाल में लॉकडाउन और सीमा सील होने के चलते कई लोग भारत-नेपाल सीमा पर फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

लॅाकडाउन के चलते होटलों और फैक्टरी में काम करने वाले सैकड़ों नेपाली अपने वतन लौटने लगे हैं। पिथौरागढ़ जिले के सभी कस्बों और गांवों में माल ढुलाई, मकान बनाने से लेकर सभी कामों में नेपाली मजदूर लगे रहते हैं। मैदानी क्षेत्रों में काम करने वाले नेपाली लोग काफी संख्या में पिथौरागढ़ पहुंचे हैं।
मंगलवार सुबह यह लोग मूनाकोट होते हुए झूलाघाट पहुंच गए। यहां सीमा पुल बाजार और होटल बंद होने के चलते पुलिस ने उन्हें तालेश्वर की ओर भेज दिया। इन दिनों नेपाल के सभी अवैध और वैध रास्ते बंद होने के चलते इन लोगों के समक्ष सकुशल अपने देश पहुंचने की विकट समस्या खड़ी हो गई है। बंगलूरू से आए मान सिंह धामी, हरक सिंह समेत 26 नेपाली सीमा क्षेत्र में फंसे हैं। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें नेपाल भेजने के लिए वहां के अधिकारियों से वार्ता की, लेकिन पुल नहीं खोला गया।
विज्ञापन

डीडीहाट में 300 से अधिक नेपाली फंसे
डीडीहाट। क्षेत्र की निर्माणाधीन सड़कों पर काम करने वाले 300 से अधिक नेपाली मजदूर डीडीहाट में फंस गए हैं। किराए के कमरों में झुंड के रूप में रहने वाले मजदूरों को मकान मालिकों ने साथ नहीं रहने की चेतावनी दी। इन मजदूरों के समक्ष राशन का भी संकट खड़ा हो रहा है। नेपाल के गांवों से श्रमिकों को लाने वाले मेट गोविंद सिंह, खड़क सिंह ने प्रशासन से जौलजीबी, धारचूला और झूलाघाट सीमा पर भेजने के लिए रोडवेज की बस लगाने की मांग उठाई हैै। साथ ही नेपाल प्रशासन से अनुरोध किया है कि रोज दो घंटे के लिए झूलापुल को खोला जाए। यूथ सोसायटी ने दिहाड़ी मजदूरों को राशन मुहैया कराने के लिए अनुमति मांगी है। सोसायटी के संजय पंत ने बताया राशन की पैकिंग की जा रही है। प्रशासन के दिशा-निर्देश पर इसे बांटा जाएगा। युवक मंगल दल हाटथर्प के लवि कफलिया ने गांव में 500 लोगों को मास्क बांटे हैं। छनपट्टा तोक को सभासद कविंद साही और चंचल चौहान ने पूरी तरह सैनिटाइज किया है।
धारचूला में फंसे है नेपाल के 80 लोग, भूखे-प्यासे रहने को मजबूर
धारचूला। धारचूला में नेपाल के 80 लोग फंसे हैं। लॉकडाउन के चलते ये भूखे-प्यासे रहने को मजबूर हैं ।ये लोग 15 से 28 किमी की पैदल दूरी तय कर नेपाल जाने के लिए धारचूला पहुंच थे, लेकिन पुल बंद होने से नेपाल नहीं जा सके।
एसएसबी के इंचार्ज एसआई मोहन सिंह ने नेपाल के पुल के इंचार्ज से बात की, लेकिन पुल नहीं खुल पाया। सोमवार रात 12 नेपाली मजदूर ढुंगातोली में गणेश चंद के घर में ठहरे। पांगला के आए प्रेम राम और जौलजीबी से आए धन सिंह, पुष्कर धामी और ऐलागाड़ से पैदल चलकर आई नारंती देवी आदि ने बताया कि उन्हें भूखे प्यासे इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें