प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अक्तूबर को जागेश्वर धाम आ रहे हैं। यहां पीएम मोदी कुमाऊंनी व्यंजनों का स्वाद लेंगे। उन्हें भट की चुड़कानी, गहत की दाल, मडुवे की रोटी, पहाड़ी झोली-भात परोसी जाएगी।
12 अक्तूबर को जागेश्वर धाम आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुमाऊंनी व्यंजनों का स्वाद लेंगे। उन्हें भट की चुड़कानी, गहत की दाल, मडुवे की रोटी, पहाड़ी झोली-भात परोसी जाएगी। हालांकि इस बारे में अधिकारी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार पीएम बाबा जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना के बाद टीआरसी में बने सेफ हाउस में भोजन कर करेंगे। यहां उन्हें पहाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके लिए सैफ की तैनाती हो चुकी है। सैफ को पहाड़ी व्यंजन तैयार करने का खासा अनुभव है। सूत्रों के अनुसार मोदी कुछ देर के लिए विश्राम करेंगे। इसके बाद वह पिथौरागढ़ में आयोजित जनसभा मशामिल होने के लिए रवाना होंगे। बता दें कि पीएम मोदी पहाड़ी उत्पादों का खूब प्रचार-प्रसार कर चुके हैं। मोटे अनाजों को विशेष पहचान दिलाने के देश में मिलेट वर्ष भी मनाया जा रहा है।
सेफ हाउस को मिलेगी नई पहचान
जागेश्वर धाम में पीएम मोदी पूजा-अर्चना के बाद टीआरसी में बने सेफ हाउस में कुछ देर विश्राम करेंगे। यह पहला मौका होगा जब कोई पीएम इस टीआरसी में विश्राम करेंगे। इस ऐतिहासिक पल को इतिहास में दर्ज कराने के लिए केएमवीएन प्रधानमंत्री के ठहरने वाले कक्ष को कुछ नया नाम देगा। यही नहीं भविष्य में इस कमरे में केवल वीआईपी को ठहराने की योजना धरातल पर उतारी जा सकती है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम जारी हो गया है। पीएम सुबह आदि कैलाश हेलीपैड पहुंचेंगे। फिर सड़क मार्ग से पार्वती कुंड जाएंगे। वहां 15 मिनट तक दर्शन और पूजा करेंगे। फिर सड़क मार्ग से ज्योलिंगकांग हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से गुंजी हेलीपैड में पहुंचेंगे। सड़क मार्ग से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। 10 मिनट तक स्टाल का निरीक्षण करेंगे और स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे। गुंजी हेलीपैड से अल्मोड़ा जिले के सुखियाताल हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से दोपहर जागेश्वर मंदिर पहुंचेंगे। दोपहर बाद नैनीसैनी एयरपोर्ट पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से स्टेडियम में पहुंचेंगे। वहां जनसभा में भाग लेंगे।
आज रात से नए रूट से गुजरेंगे वाहन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 अक्तूबर को जागेश्वर धाम के दौरे के मद्देनजर जिले में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि डायवर्जन प्लान 11 अक्तूबर की रात 11:55 बजे से लागू होगा, जो वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम की समाप्ति तक जारी रहेगा।