फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 56वें दिन भी जारी रहा आंदोलन

Tue, 10 Oct 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती और उपकरणों की उपलब्धता सहित तीन सूत्री मांगों के लिए लोगों का 56वें दिन भी धरना जारी रहा। मंगलवार को सपना रावल के नेतृत्व में लोगों ने चिल्ड्रन पार्क में सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय समिति का आंदोलन जायज है। स्वास्थ्य सुविधा सभी के लिए जरूरी है। शीघ्र सरकार ने मांगों को पूरा करना चाहिए। वक्ताओं ने कहा जब तक मांग पूरी नहीं की जाती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर ईश्वर सिंह, रविंद्र, भूपेंद्र सिंह, दीपक कुमार, रवि बोरा, सोनी आदि बैठे। संवाद
विज्ञापन

...................
सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

पिथौरागढ़। एसएसबी की ओर से जौलजीबी में आयोजित पांच दिवसीय सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण का समापन हो गया है। प्रशिक्षण में हिस्सा ले रहीं 18 प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि सहायक कमांडेंट प्रशांत भारद्वाज ने प्रमाण पत्र दिए। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता शकुंतला दताल ने एसएसबी के प्रयासों की सराहना की। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं ने प्लाजो, सलवार-कुर्ता और अन्य पोशाक बनाना सीखा। वहां प्रशिक्षक ललित लबेला, ग्राम प्रधान पुष्पा धर्मशक्तू सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें