फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत में भविष्य के प्रस्तावित कार्यों को लेकर बनाई जाएगी योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। 29 नवंबर को सीमांत विकासखंड धारचूला के चौंदास, दारमा एवं व्यास घाटी के ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें सीमांत के लिए भविष्य में प्रस्तावित कार्यों की योजना भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि सुबह 10 बजे से प्राथमिक विद्यालय पांगू में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसमें चौंदास, दारमा एवं व्यास वैली में भविष्य में प्रस्तावित किए जाने वाले कार्यों की भी योजना बनाकर ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी। उन्होंने सभी ग्रामीणों से कार्यशाला में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें