फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के युवाओं का ट्रैकिंग दल रूपकुंड रवाना

Wed, 14 Sep 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
रूपकुंड को रवाना होता युवाओं का ट्रैकिंग दल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के 20 युवाओं का दल बुधवार को रूपकुंड ट्रैकिंग के लिए रवाना हो गया है। दस दिन के इस अभियान के दौरान युवाओं को कैंपिंग मैनर, हाई अल्टीट्यूट डिजीज, माउंटेन सर्च, रेस्क्यू टेक्निक, ट्रैकिंग प्लान, रॉक क्लाइबिंग की जानकारी दी जाएगी। विधायक मयूख महर ने ट्रैकिंग दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि जिस रूट से यह दल जा रहा है उसी रूट से नंदा राजजात यात्रा भी होती है। ऐसे में इस ट्रैकिंग की अहमियत ज्यादा बढ़ जाती है।
विज्ञापन


ट्रैकिंग दल का नेतृत्व कर रहे पर्वतारोही अशोक भंडारी ने बताया कि इस बार जिला योजना मद से ट्रैकिंग के लिए धनराशि मंजूर हुई है। दल में 6 युवतियां भी शामिल हैं। यह दल बागेश्वर से ग्वालदम, लोहागंज, दीदिना, बेदिनी, पातर नौचणिया होते हुए रूपकुंड पहुंचेगा। वापसी में यह दल कुनौल, सुनौल, घाट, कर्णप्रयाग से आएगा।

पूरे ट्रैकिंग में दस दिन का समय लगेगा। दल के लीडर को सुझाव दिया गया है कि वह उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सदस्यों की सुरक्षा का ध्यान रखें। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, पर्यटन विभाग के भुवन चंद्र भट्ट, तिलक जोशी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें